राजनीति में रिश्तेदारी दांव पर है। दामाद और ससुर के बीच सोलन सदर सीट पर बेहद रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। कांग्रेस के मौजूदा विधायक और मंत्री धनी राम शांडिल के खिलाफ भाजपा ने उनके दमाद डॉ. राजेश कश्यप को टिकट दी है।
डॉ. राजेश कश्यप आईजीएमसी से नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं। धनी राम शांडिल सोलन से विधायक और मौजूदा सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री हैं। उन्होंने दमाद के खिलाफ चुनाव से हटने से इनकार कर दिया है और सोलन सीट से ही लड़ने की बात कही है।
भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजेश कश्यप सांसद विरेंद्र कश्यप से सगे भाई भी हैं। सोलन सदर सीट पर मुकाबला इस बार एक ही परिवार के बीच होना है।
दोनों राजनीतिक पार्टियों के नेताओं में रिश्तेदारी की वजह से मतदाताओं का बंटना भी लाजिमी है। साथ ही इस बात पर भी बहस शुरू हो गई है कि क्या दमाद ससुर के खिलाफ मंच पर बोल पाएगा और बोलेगा तो उसके सुर कैसे होंगे।