फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पद को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का बड़ा बयान, शांता से दो घंटे हुई गुफ्तगू

Fri, 20 Oct 2017 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विधानासभा चुनाव में भाजपा से सीएम पद के उम्‍मीदवार को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बड़ा बयान दिया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई विवाद नहीं है। 
विज्ञापन


यह भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में तय हो चुका है। कब क्या घोषणा करनी है, यह एक रणनीति का हिस्सा है। प्रदेश में भाजपा पचास से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी। इससे पहले यामिनी परिसर में बंद कमरे में नड्डा और शांता की करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। 

इसके बाद शांता के साथ पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में नड्डा ने कहा कि प्रदेश में पार्टी एकजुट है और भारी बहुमतों से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का 50 प्लस का नारा आज भी रहेगा।
विज्ञापन

टिकटों को लेकर ये बोले

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में नड्डा ने कहा कि भाजपा में टिकटों को लेकर अब कोई संशय नहीं है। जहां पर था, उसे ठीक कर लिया गया है। पूरी भाजपा एकजुट है। कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जान चुकी है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर तक ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को बड़ी योजनाओं के लिए पैसा भेजा। लेकिन, प्रदेश सरकार इसे खर्च नहीं कर पाई। इससे लोगों को जो लाभ मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। इससे पहले शांता कुमार ने कहा कि भाजपा की जो लहर पहले थी, अब भी वैसी है। सब मिल जुलकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

धूमल और शांता से मुलाकात के बाद नड्डा ने जारी की सूची

भाजपा में टिकटों पर मचे घमासान पर काबू पाने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने बुधवार को दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं की नाराजगी भांपने के लिए नड्डा ने शांता के चाय नाश्ते की तो धूमल के घर लंच डिप्लोमेसी चली।

दोनों नेताओं से नड्डा की लंबी मंत्रणा के दौरान उन्हें तैयार सूची से अवगत करवाया गया। शांता से बातचीत के बाद धर्मशाला विधानसभा में किशन कपूर समर्थकों ने पटाखे फोड कर साबित किया की नड्डा उन्हें पालमुपर पर इंदु गोस्वामी के लिए मनाने में कामयाब रहे।

इसके बाद नड्डा की धूमल से बैठक में नेतृत्व और कई सीटों पर अस्पष्ट स्थिति साफ हुई। इसके बाद नड्डा दिल्ली रवाना हो गए। शाम चार बजे नड्डा ने बतौर सचिव सूची को जारी कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें