फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव: भाजपा ने खेला दांव, मंत्री के खिलाफ दामाद को दिया टिकट

Fri, 20 Oct 2017 05:02 PM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति में रिश्तेदारी दांव पर है। दामाद और ससुर के बीच सोलन सदर सीट पर बेहद रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है।  कांग्रेस के मौजूदा विधायक और मंत्री धनी राम शांडिल के खिलाफ भाजपा ने उनके दमाद डॉ. राजेश कश्यप को टिकट दी है।
विज्ञापन


डॉ. राजेश कश्यप आईजीएमसी से नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं। धनी राम शांडिल सोलन से विधायक और मौजूदा सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री हैं। उन्होंने दमाद के खिलाफ चुनाव से हटने से इनकार कर दिया है और सोलन सीट से ही लड़ने की बात कही है।

भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजेश कश्यप सांसद विरेंद्र कश्यप से सगे भाई भी हैं। सोलन सदर सीट पर मुकाबला इस बार एक ही परिवार के बीच होना है।

दोनों राजनीतिक पार्टियों के नेताओं में रिश्तेदारी की वजह से मतदाताओं का बंटना भी लाजिमी है। साथ ही इस बात पर भी बहस शुरू हो गई है कि क्या दमाद ससुर के खिलाफ मंच पर बोल पाएगा और बोलेगा तो उसके सुर कैसे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषा का संयम और मर्यादा में रहकर चुनाव जीतना नए नवेले चेहरे डॉ. राजेश कश्यप के लिए बड़ी चुनौती होगी। कांग्रेस ने पिछले पांच साल में सोलन को लेकर जो किया या जो छूट गया उसके लिए सीधे तौर पर कर्नल धनी राम शांडिल को जिम्मेदार माना जाएगा।

इन खामियों को गिनाने के लिए डॉ. राजेश कश्यप को अपना दिल अब चुनाव बीतने तक मजबूत करना होगा। साथ ही रिश्तेदार किस उम्मीदवार के साथ वोट मांगने जाते हैं यह देखना भी दिलचस्प रहेगा। चुनाव बीतने के बाद रिश्तेदारों को मनाना अलग से दोनों के लिए एक चुनौती हो सकता है।

जबकि जो लोग किनारे पर इस रोचक मुकाबले के रोमांच को महसूस कर रहे हैं उनके लिए सोलन का यह चुनाव एक अलग इतिहास लिखने वाला है। उधर, कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा है कि वे चुनाव से पीछे नहीं हटेंगे और कांग्रेस टिकट पर 20 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें