बिना विधायक-मंत्री रहते ध्वाला ने चुकाया लोन, खरीदी कार
रमेश ध्वाला (ज्वालामुखी)
कांगड़ा जिला की ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला ने पांच साल में एक स्वीफ्ट कार खरीदी है। इसके अलावा वर्ष 2012 के चुनाव में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार जो बैंक का लोन था वह भी पांच साल में चुकाया है। वहीं, अचल संपत्ति में 18 लाख रुपये की बढ़ौतरी हुई है।
वर्ष 2012 वर्ष 2017
नकद 10,000 30,000
पत्नि के नाम- 1,50,000 1,80,000
बैंक में जमा - 8,38,965 8,28,000
कुल चल संपत्ति- 9,88,985 10,08,000
कुल अचल संपत्ति- 20,50,000 38,00,000
जेवर- 90 ग्राम सोना 90 ग्राम सोना
बैंक लोन 2,67,421 कोई लोन नहीं
उपरोक्त संपत्ति का ब्योरा, पत्नि, बेटा और बेटी की आय से जोड़ा कर है।
मंत्री रहते सुधीर शर्मा ने करवाया 50 लाख का बीमा
सुधीर शर्मा (धर्मशाला)
प्रदेश सरकार में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की चल संपत्ति पिछले पांच सालों में लगभग दोगुना बढ़ी। शपथ पत्र के अनुसार वर्ष 2012 में उनके व उनकी पत्नी के बैंक खातों में लगभग आठ करोड़ रुपये थे जबकि इस बार के चुनाव नामांकन के शपथ पत्र में चल संपत्ति 15,87,9,099 है।
अचल संपत्ति कम हुई है। इसके अलावा सुधीर शर्मा ने पोस्ट ऑफिस में 75 लाख रुपये और दो लाख रुपये का बीमा करवाया है। पत्नी के नाम निजी बीमा कंपनी में इसी साल पांच लाख रुपये का बीमा करवाया है।
वर्ष 2012 वर्ष 2017
नकद 30,000 30,000
पत्नी के नाम- 18,03,479 3,76,7,460
बैंक में जमा - 62,97,475 12,111,639
कुल चल संपत्ति- 80,00,954 15,87,9,099
कुल अचल संपत्ति- 3,00,00,000 2,18,90,000
जेवर- 1291 ग्राम सोना 1291 ग्राम सोना
2.5 किलोग्राम चांदी 2.5 किलोग्राम चांदी
डायमंड के जेबर (कीमत 21 लाख) डायमंड के जेबर (कीमत 29 लाख)
बैंक लोन 20,25,874 48,00,859
उपरोक्त संपत्ति का ब्योरा, पत्नि और बेटा, बेटी की आय से जोड़ा कर है।
मनकोटिया के पास नहीं एक रुपये नकद
मेजर विजय सिंह मनकोटिया (शाहपुर)
शाहपुर से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे मेजर विजय सिंह मनकोटिया की संपत्ति शपथ पत्र के अनुसार वर्ष 2012 के बराबर ही है। उस समय उनके पास नकद राशि 96,200 थी। लेकिन इस बार के शपथ पत्र में उनके पास नकद राशि शून्य है।
वर्ष 2012 वर्ष 2017
नकद 96,200 कुछ नहीं
पत्नि के नाम- 98 लाख 98,87,569
बैंक में जमा - 36 लाख 36,66,017
कुल चल संपत्ति- 1 करोड़ 34 13,55,3,586
कुल अचल संपत्ति- 93,47,011 93,47,011
जेवर- 1300 ग्राम सोना 1300 ग्राम सोना
बैंक लोन कोई लोन नहीं कोई लोन नहीं
उपरोक्त संपत्ति का ब्योरा, पत्नि और बेटा, बेटी की आय से जोड़ा कर है।
सरवीण में पांच साल में कम किया 14 लाख रुपये लोन
सरवीण चौधरी (शाहपुर)
भाजपा की शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सरवीण चौधरी की चल और अचल संपत्ति कम हुई है। इसके अलावा वर्ष 2014 में जो 69 लाख रुपये लोन था वह भी 55 लाख रुपये रह गया है।
वर्ष 2012 वर्ष 2017
नकद 85,775 68,000
पति के नाम- 38,18,704 33,57,423
बैंक में जमा - 22,48,378 14,40,000
कुल चल संपत्ति- 61,58,482 47,97,423
कुल अचल संपत्ति- 15,53,8,868 2,99,62,526
जेवर- 600 ग्राम सोना 600 ग्राम सोना
बैंक लोन 69 लाख रुपये 55 लाख रुपये
उपरोक्त संपत्ति का ब्योरा, पत्नि और बेटा, बेटी की आय से जोड़ा कर है।
ये है मुकेश अग्निहोत्री की संपत्ति
मुकेश अग्निहोत्री(हरोली) की संपत्ति
वर्ष 2017 2012
नकद 35000 48650
पत्नी के पास नकद 35000 41200
बैंक में जमा 44,13,170 10,00,000
चल संपत्ति 23,01,277 26,48,017
अचल संपत्ति 4,66,47,565 30,00,000
जेवर 4,75000 160 ग्राम
बैंक लोन 30 लाख, 5,36,673 रुपये
ऋण हुआ कम संपत्ति में इजाफा
मनसा राम(करसोग) की संपत्ति
करसोग के विधायक और सीपीएस मनसा राम की संपत्ति पांच वर्ष में कई गुना बढ़ी है। बैंक लोन कम हुआ है और अचल, चल संपत्ति में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को उन्होंने एसडीएम के समक्ष करीब 12:39 बजे नामांकन भरा।
2012 2017
नकद 1,00,000 2,00,000
बैंक में जमा 03,72,717 9,08,977
कुल चल संपत्ति 03,37,717 39,26,215
कुल अचल संपत्ति 42,26,700 7677000
जेवर 30,000 60,000
बैंक लोन 14,62,221 13,00,000
पत्नी 50,000 01,00,000
तीन करोड़ के पार पहुंची कर्नल इंद्र सिंह की संपत्ति
सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह की संपत्ति और बैंक बैलेंस पांच वर्षों में दोगुना से अधिक बढ़ गया है। विधायक कर्नल इंद्र सिंह की कुल संपत्ति में कुल मिलाकर 25867418 रुपये का इजाफा हुआ है।
विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट
प्रत्याशी का नाम कर्नल इंद्र सिंह (भाजपा)
वर्ष 2012
नकद 80000
पत्नी के पास 40000
बैंक में जमा 1274208
जेवर 25000
अचल संपति 5200000
चल संपति 3900000
लोन 551136
वर्ष 2017 में
नकद 40000
पत्नी के नाम 20000
बैंक में जमा 8980813
जेवर 25000
चल संपत्ति 10320813
अचल संपत्ति 17000000
लोन 2000000
कुल संपत्ति
2012 में कुल संपति
10519208
वर्ष 2017 में कुल संपति
36386626
पांच वर्ष में बढ़ी संपत्ति
25867418
सत्ती ने लिया 14 लाख 83 हजार 388 रुपये का लोन
ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती की संपत्ति
सतपाल सत्ती पत्नी
नकद 50 हजार 35 हजार
एफडी 12,35,338 16,67,863
2,11,618 1,36,600
13,594
बचत 7183 30,978
22924 9,292
एलआईसी पॉलिसी 90870 98580
3 लाख दो लाख
गाड़ी टोयोटा इन्नोवा कोई नहीं
गहने 25 ग्राम सोना 120 ग्राम
जमीन कृषि योग्य 0-39-78 हेक्टेयर कोई नहीं
जमीन कृषि अयोग्य 0-47-61 हेक्टेयर कोई नहीं
कर्ज 12,46,674 रूपये कोई नही
वर्ष 2012 में संपत्ति
ऊना सदर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती 17 लाख 40 हजार 772 रुपए की चल संपति के मालिक हैं। वह 2 करोड़ 37 लाख 94 हजार 250 की पुश्तैनी संपति के स्वामी हैं। सत्ती ने अपनी चालू वित वर्ष की आयकर रिटर्न 4,97,601 रुपए की भरी है।
उनकी पत्नी मीना कुमारी ने 1,45, 300 रुपए की आयकर रिटर्न भरी है। उनके पास तीस हजार रुपए कैश हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 25 हजार रुपए कैश हैं। उनकी बेटी आस्था व दिव्या के नाम से टब्बा सोसायटी में अलग- अलग 2,16, 161 रुपए जमा हैं। उनके पास 75 हजार की कीमत का 25 ग्राम सोना है।
उनकी पत्नी के पास 3.65 लाख की कीमत का सोने के आभूषण हैं। उन्होंने विधानसभा से 14 लाख 83 हजार 388 रुपए का लोन भी ले रखा है। उनके पास एक इनोवा कार है।
इन नेताओं ने भी भरा नामांकन
मंडी जिले की करसोग सीट से शनिवार को पवन कुमार, मस्त राम, निर्मला चौहान ने आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। वहीं, भाजपा के हीरालाल के अलावा नाचन से निर्दलीय प्रत्याशी सत्य प्रकाश, कांग्रेस प्रत्याशी चेत राम ने सेराज से, द्रंग से भाजपा के जवाहन ठाकुर ने, जोगिंदर नगर से निर्दलीय प्रमाश प्रेम कुमार, धर्मपुर से सीपीआईएम के भुपिंदर, मंडी से कांग्रेस की चंपा ठाकुर, व निर्दलीय लवन कुमार और बीएसपी के नरेंद्र कुमार ने पर्चा दाखिल किया।
इसके अलावा सरकाघाट से बीएसपी प्रत्याशी राज कुमार, हमीरपुर की भोरंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी कमलेश कुमार, सुजानपुर से कांग्रेस के रविंद सिंह डोगरा, सीपीआई एम के जोगिंदर कुमार व बीएसपी के प्रवीन कुमार, हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर, बडसर से निर्दलीय प्रत्याशी सीता राम भारद्वाज,
ऊना की चिंतपूर्णी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बलबिंद सिंह, गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया, रेणु कालिया, बीएसपी के लेख राज कटोरिया व मेला राम, ऊना से कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा , बीजेपी के ही रमेश कुमार और बीएसपी के रवि कुमार के अलावा कुटलेहार से स्वाभिमान पार्टी के संदीप शर्मा ने नामांकन दाखिल किया।
बिलासपुर की झंडुटा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बीरू राम, बिलासपुर से बीजेपी प्रत्याशी सुभाष ठाकुर, व निर्दलीय तिलक राज, श्री नैना देवीजी से निर्दलीय बालक राम शर्मा, चंबा की भरमौर सीट स निर्दलीय जनम सिंह व ओम प्रकाश, चंबा से निर्दलीय देवेंद्र कुमार सोनी, डलहउजी से बीजेपी के देवेंद्र सिंह व विनय कुमार, राष्ट्रीय आजाद मंच के वीरेंद्र शर्मा और भटियात से निर्दलीय राहुल रनपतिया, कांगड़ा की नूरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन, इंदौरा से कांग्रेस के कमल किशोर व कमला देवी, निर्दलीय बलवंत सिंह व गायत्री देवी
निर्दलीय के अलावा पार्टी उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
फतेहपुर से लोक गठबंधन पार्टी प्रत्याशी रसल सिंह, निर्दलीय बलदेव ठाकुर, ज्वाली से नव भारत एकता दल के हरबंस लाल धीमान, जसवां प्रागपुर से निर्दलीय अनूप कुमार व ओम प्रकाश, ज्वालामुखी से भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद, सुलाह से निर्दलीय लेखरा, कुमारी वंदना, बिक्रम सिंह राणा व विशाल सिंह, शाहपुर से
निर्दलीय विजय सिंह, बीएसपी के बनारसी दास डोगरा, धर्मशाला से निर्दलीय सुभाष चंद शुक्ला, पालमपुर से बीजेपी प्रत्याशी इंदु बाला, बीजेपी के बैजनाथ से प्रत्याशी मुलख राज व बीएसपी के रमेश चंद, कुल्लू की मनाली सीट से निर्दलीय हुकम चंद व मोहन लाल, कुल्ल् से निर्दलीय कमकांत शर्मा, बंजार से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी, कांग्रेस के आदित्य विक्रम सिंह, आनी से बीजेपी के सोहन लाल, सीपीआईएम के लिकेंद्र कुमार, सोलन की अर्की सीट से निर्दलीय विजय
सिंह, दून से बीजेपी के परमजीत सिंह, बीजेपी से ही विनोद कुमारी चंदेल, निर्दलीय इंदर सिंह ठाकुर, सोलन से अजय भट्टी ने सीपीआईएम, कसौली से राजीव सैज़ल ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। वहीं, सिरमौर की पच्छाद सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप, नाहन से कांग्रेस के अजय सोलंकी, बीएसपी के जय चंद, श्री रेणुकाजी से निर्दलीय हृदय राम और पांवटा साहिब से लोक गठबंधन पार्टी की मीना कुमारी ने भी नामांकन दाखिल किया।