फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Assembly By-Election: नामांकन के लिए अधिसूचना जारी, पहले दिन कोई आवेदन नहीं

Fri, 14 Jun 2024 09:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में 10 जुलाई को होने जा रहे उपचुनाव के लिए 21 जून तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। हालांकि, पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को होने जा रहे उपचुनाव के लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार को नामांकन की अधिसूचना की है। 21 जून तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। हालांकि, पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ।

विज्ञापन


उधर, भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। विधानसभा देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह 16 जून, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से आशीष शर्मा 18 और नालागढ़ से केएल ठाकुर 20 जून को पर्चा दाखिल करेंगे। तीनों प्रत्याशियों के नामांकन के दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। तीनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता रैली करने की तैयारी में हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में तीनों विधायकों ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। तीनों ने जीत हासिल की थी। राज्यसभा सांसद के चुनाव में इन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाला। इसके बाद इन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश की। इसी दौरान तीनों भाजपा में शामिल हो गए। विधानसभा अध्यक्ष के इस्तीफा मंजूर करने के बाद तीनों सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। भाजपा ने इन तीनों को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब तीनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें