फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 24 को प्रदेश भर में हड़ताल करेंगी आंगनबाड़ी कर्मी

Sun, 29 Aug 2021 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश अध्यक्ष नीलम जसवाल और महासचिव वीना शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मी मांगों को लेकर 24 सितंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगी।
विज्ञापन
हिमाचल आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीटू से जुड़ी हिमाचल आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन के आह्वान पर 24 सितंबर को प्रदेश भर में हड़ताल रहेगी। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यूनियन कार्यालय शिमला में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष नीलम जसवाल और महासचिव वीना शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मी मांगों को लेकर 24 सितंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगी। आंगनबाड़ी कर्मी प्री प्राइमरी में नियुक्ति, इसमें 45 वर्ष की शर्त खत्म करने, सुपरवाइजर नियुक्ति के लिए देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विवि की डिग्री को मान्य देने की मांग कर रही हैं। 

वरिष्ठता के आधार पर दसवीं और स्नातक पास कर्मियों की सुपरवाइजर पद पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, हरियाणा की तर्ज पर वेतन, रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष करने की मांग कर रही हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों को वर्ष 2013 का नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत बकाया राशि का भुगतान भी तुरंत किया जाए। प्री प्राइमरी कक्षाओं और नई शिक्षा नीति के तहत छोटे बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिया जाए।

बैठक में यूनियन महासचिव वीना शर्मा, सुमित्रा देवी, हिमी देवी, खीमी भंडारी, पिंगला गुप्ता, मीना मेहता, हमिन्द्री देवी, बिमला देवी, सुदर्शना देवी, गोदावरी देवी, किरण भंडारी, माया देवी, हरदेई, शांता देवी आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें