फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स को लेकर भाजपा में घमासान, नड्डा पर बरस पड़े अनुराग ठाकुर

Tue, 22 Aug 2017 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में एम्स को लेकर अब भाजपा में ही घमासान शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बयान पर सांसद अनुराग ठाकुर ने तीखा पलटवार किया है। अनुराग ने कहा कि एम्स को बिलासपुर लाने में नड्डा का कोई योगदान नहीं है और न ही इसे यहां से ले जाने में होगा।
विज्ञापन


एम्स हर हाल में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ही बनेगा। इसके लिए चाहे फिर किसी भी स्तर पर लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि केंद्रीय मंत्री ने किस मजबूरी में आकर बयान दिया कि एम्स के लिए अभी स्थान तय नहीं है।

बिलासपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे को एम्स का तोहफा दिया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने इसे टांडा या नेरचौक में खोलने की बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग बोले- मेरे पत्र लिखने पर हुआ सब कुछ

मैंने तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्द्धन से मिल कर प्रदेश सरकार को नया स्थान तय करने बारे पत्र लिखवाया। मेरे ही प्रयास से ही एम्स हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को मिला। इसके लिए बिलासपुर के कोठीपुरा में जगह का चयन किया गया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर कोठीपुरा में जमीन की कमी है तो प्रदेश और केंद्र सरकार को बात कर इसे दूर करना चाहिए। लोगों को भी इस बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह एम्स के जल्द से जल्द शिलान्यास की मांग करते हैं। एम्स निर्माण के लिए केंद्र के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। 

एम्स में देरी पर बोले नड्डा, बारी-बारी से होगा सब कुछ
बिलासपुर में एम्स खोलने में देरी पर किए गए सवाल पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बारी-बारी से सारी चीजें होनी हैं। एम्स को जल्दी खोला जाएगा। अभी कई और कार्यक्रम करवाने हैं। पीएम नरेंद्र मोदी से समय लेना है। उसी के बाद ये भी हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें