एम्स में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 750 बिस्तर का अस्पताल बनेगा। इसमें 30 ट्रॉमा बेड, 80 आईसीयू बेड, 20 ऑपरेशन थियेटर, 20 स्पेशिएलिटी और सुपर स्पेशिएलिटी विभाग के साथ अत्याधुनिक उपकरण जैसे सीटी स्कैन, एमआरआई, कैथ लैब इत्यादि होंगे। परिसर में आवासीय छात्रावास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
इसी परिसर में आयुष भवन भी स्थापित होगा। इसमें मरीजों का गैर एलोपैथी विधाओं से भी इलाज किया जाएगा। इस भवन में होम्योपैथी, आयुर्वेद और यूनानी पद्धति से भी मरीजों का इलाज होगा। इसके लिए 30 बेड का एक वार्ड बनाया जा रहा है।