फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: शूलिनी विवि के छात्र ने तीन सेकंड में किए सात हवाई फायर, फैली दहशत; ओच्छघाट के समीप घटना

Thu, 20 Nov 2025 03:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

ऊना के बाद सोलन में भी गोलियां चली हैं। जिले के ओच्छघाट के समीप सुल्तानपुर मार्ग पर हवाई फायर करने मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर मार्ग पर हवाई फायर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओच्छघाट के समीप शूलिनी विवि के एक छात्र ने पिस्टल से तीन सेकंड में सात हवाई फायर कर दहशत फैला दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने कुछ दूरी पर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पिस्टल भी कब्जे में ले ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला दो छात्रों के बीच बहसबाजी का बताया जा रहा है। इसकी शिकायत विवि प्रशासन को भी दी गई थी। इसके बाद विवि प्रशासन ने दोनों छात्रों के अभिभावकों को बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन, इसी बीच आरोपी छात्र ने शिकायकर्ता छात्र के पिता की पिस्टल छीनकर हवाई फायर कर दिया।

विज्ञापन





एसपी सोलन गौरव सिंह बताया कि बुधवार को आदित्य कुमार पुत्र राजबल्ली शाह निवासी हरियाणा शूलिनी विवि का छात्र है। उसके किराये के कमरे में शूलिनी विवि के सीनियर लड़के गए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने आदित्य से बहसबाजी व गाली-गलौच किया। इसके बाद रात को आदित्य के पिता व परिजन सोलन आ गए। शूलिनी विवि की मैनेजमेंट से उन्होंने इस बारे में शिकायत की। मैनेजमेंट ने वीरवार अपराह्न 2:00 बजे दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य उसके पिता राजबल्ली शाह व अन्य परिजन जब ड्रीम विला होटल के पास पहुंचे तो पिछली रात को झगड़ा करने वाले सीनियर छात्रो में से एक 21 वर्षीय धर्मराज उर्फ धर्मा पुुत्र राजू कुमार निवासी समस्तीपुर बिहार ने राजबल्ली शाह से उनकी लाइसेंसी पिस्टल छीन ली और हवा में फायर कर दिया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। आरोपी धर्मा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है और पिस्टल भी जब्त की गई है। मामले में जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304, 109 बीएनएस और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें