फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएएस परीक्षा का परिणाम घोषित, ये हुए उतीर्ण

Tue, 09 Sep 2014 10:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस) प्रारंभिक परीक्षा 2013 में 636 उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। यह परीक्षा 15 जून को हुई थी। अब इन परीक्षार्थियों को 11 अक्तूबर को मुख्य परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन


आयोग के अवर सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने एचएएस की परीक्षा का परिणाम घोषित करने की पुष्टि की है। राज्य लोक सेवा आयोग के पास एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 43 हजार 379 आवेदन मिले थे।

इनमें से 39 हजार 26 उम्मीदवारों को एडमिट किया गया। परीक्षा में 20 हजार 706 उम्मीदवारों ने भाग लिया। यह परीक्षा 30 से अधिक पदों के लिए ली जा रही है। इसमें सात पद एचएएस, पांच पद एचपीएस और 17 पद बीडीओ के भरे जाने हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा तहसीलदारों, ईटीओ, डीपीओ, डीटीओ, प्रबंधक डीआईसी आदि के भी कुछ पदों को भरा जाना है। आयोग के अवर सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने कहा कि इस प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण सभी 636 उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट http://hp.gov.in/hppsc/ डाल दिए गए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें