फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पथ परिवहन निगम में 202 चालकों की होगी प्रमोशन, प्रबंधन ने डिपो से मांगी सूची

Sat, 09 Aug 2025 12:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला।

सार

पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने एचआरटीसी कर्मचारियों का मासिक वेतन जारी कर दिया गया है। कर्मचारियों के खाते में शुक्रवार को वेतन आ गया है। दूसरी ओर निगम में 202 ड्राइवरों की पदोन्नति भी होगी। 
विज्ञापन
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने एचआरटीसी कर्मचारियों का मासिक वेतन जारी कर दिया गया है। कर्मचारियों के खाते में शुक्रवार को वेतन आ गया है। दूसरी ओर निगम में 202 ड्राइवरों की पदोन्नति भी होगी। एचआरटीसी में इस समय करीब 7,500 कर्मचारी हैं। ये कर्मचारी लगातार एक तारीख को वेतन करने की मांग कर रहे हैं। एचआरटीसी की वित्तीय हालत ठीक न होने से ऐसा नहीं हो पा रहा है। प्रबंधन ने शुक्रवार को कर्मचारियों के खाते में तनख्वाह डाल दी है।

विज्ञापन


निगम प्रबंधन का कहना है कि व्यवस्था की ठीक किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि अगले महीने एक तारीख तक कर्मचारियों के खाते में डाला जा सके। हालांकि पेंशनरों को अभी तक पेंशन नहीं मिली है। दूसरी ओर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में 202 ड्राइवरों की जल्द पदोन्नति होगी। ये ड्राइवर अब सीनियर ड्राइवर के पद पर पदोन्नत होंगे। निगम में जिन ड्राइवरों की सेवा 20 साल से अधिक हो रही है, उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा था। यह मामला वर्ष 2019 से अटका है। इससे कर्मचारियों में असंतोष बना हुआ था। अब उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से ड्राइवर यूनियन की बैठक के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार विभिन्न डिपो से 202 ड्राइवरों की पदोन्नति फाइलें मंगवाई जा रही हैं। इसके बाद इन फाइलों की समीक्षा होगी। समीक्षा के बाद मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। ड्राइवर यूनियन के प्रधान मानसिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश भर के चार हजार ड्राइवर में से 202 सीनियर ड्राइवर पर डेजिगनेट होंगे। इसको लेकर विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा, निगम उनसे अभी एफिडेविट ले रहा है। इसमें कुछ शर्तों को लिखवाया जा रहा है, जिसमें कि प्रमुख रूप से देय जो दिया जाना है, उसे तुरंत नहीं दिया जाएगा। इसे कुछ महीनों बाद बैंक खाते में दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर महिलाओं ने निगम की बसों में किया निशुल्क सफर
 रक्षाबंधन त्योहार के चलते आज हिमाचल की महिलाओं ने पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क सफर किया। यह निशुल्क सफर सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। इसके बाद महिलाओं को टिकट लेकर सफर करना पड़ेगा। निगम प्रबंधन की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। उधर विभिन्न विभागों में महिला कर्मचारियों की छुट्टी घोषित की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें