हिमाचल प्रदेश में शनिवार से पेट्रोल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा मिलेगा। शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर दो फीसदी वैट बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।
अभी राजधानी शिमला में 70.15 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिल रहा है। लेकिन शनिवार से उपभोक्ताओं को 70.65 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिलेगा।
धर्मशाला में अब पेट्रोल 71.08 प्रति लीटर की दर से मिलेगा। पहले प्रदेश सरकार की ओर से 25 प्रतिशत वैट लिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 27 फीसदी किया गया है।
आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रवक्ता ने प्रदेश के सभी डीलरों से की गई बढ़ोतरी के अनुरूप मूल्य वसूलने का आग्रह किया है।