दिल्ली से हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और यूपी आने-जाने वाली अंतर्राज्यीय बसों का किराया बढ़ गया है। पंजाब रोडवेज ने पांच पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया है, जिसका असर हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर आने-जाने वाली बसों पर पड़ा है।
वहीं, यूपी में टोल टैक्स बढ़ने के चलते आनंद विहार आईएसबीटी से जाने वाली बसों के किराये में अलग-अलग स्थानों के लिए 11 से 20 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। इन राज्यों के लिए करीब तीन हजार बसें दिल्ली से निकलती हैं, जिसमें करीब एक लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।
बता दें कि पंजाब रोडवेज ने पिछले हफ्ते पांच पैसे प्रति किलोमीटर किराये में बढ़ोतरी कर दी है। वह पहले 87 पैसे प्रति किलोमीटर के आधार पर किराया लेता था, जो अब 92 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।