फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से लौटकर बेरोजगार हुए युवाओं को नौकरी देगी कंपनी

Mon, 15 Jun 2020 07:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एनएच के निर्माणाधीन फोरलेन में काम कर रही कंपनी कोविड-19 के कारण बाहरी राज्यों से लौटे हिमाचली युवाओं को कौशल के अनुरूप रोजगार देगी। इसके लिए कंपनी ने आवेदन मांगे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल ने बताया कि कोविड-19 के खतरे के कारण बड़ी संख्या में प्रदेशवासी बाहरी राज्यों से अपने गृह राज्य में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें से अनेक औद्योगिक और अन्य रोजगारपरक तकनीकी कौशल में पारंगत हैं। बाहरी राज्यों से आए तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन कौशल पंजीकरण पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर युवा अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण युवाओं को राज्य में कौशल अनुरूप रोजगार उपलब्ध करवाने में सहायक बनेगा, प्रदेश को राज्य के भीतर ही तकनीकी रूप से दक्ष और अनुभवी श्रम शक्ति प्राप्त होगी।

इन पदों के लिए कंपनी को है जरूरत
कंपनी को फोरलेन कार्य के लिए ब्रिज मेसन, बढ़ई, बार-बेंडर, शटरिंग स्पेशलिस्ट, सीआरएम मेसन, पेवर ऑपरेटर, हाइड्रा ऑपरेटर और अकुशल निर्माण कामगारों की आवश्यकता है। इनकी स्क्रीनिंग के लिए कंपनी टीमें तैनात करेगी।
विज्ञापन


दुरुस्त युवाओं को कंपनी कोविड-19 के नियमों का पालन कर परियोजना स्थल तक पहुंचाएगी। महा प्रबंधक परियोजना अमित मलिक, महा प्रबंधक व्यापार विकास दीपक सिंह प्रशासन प्रमुख डॉ. सीडी डोगरा, सहायक प्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष सिंह को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें