फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में जान विद्युत बोर्ड कब होगा मेहरबान

Wed, 08 Oct 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ढली में घरों के पास से गुजर रही 11 केवी एचटी लाइन कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोग लंबे समय से प्रशासन से लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। 100 साल पुरानी इस लाइन को जब इस क्षेत्र से गुजारा था, तब यहां मकान नहीं बने थे। अब सैकड़ों मकान बनने के बाद यह लाइन लोगों के लिए खतरा बन चुकी है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी बलिराम भाटिया और मेहर चंद का कहना है कि यह लाइन बहुत पुरानी है, इसके नीचे कई मकान बन गए हैं। घरों के पास से लाइन गुजरने के कारण, यहां रहने वाले लोगाें की जिंदगी खतरे में है। स्थानीय ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णदत्त शर्मा का कहना है कि यह लाइन 6 महीने से बंद थी और हाल ही में इसे दोबारा शुरू किया है।

चुरट पंपिंग स्टेशन के लिए डाली गई यह लाइन विकल्प के तौर पर इस्तेमाल होती है क्योंकि पंपिंग स्टेशन के लिए 15 केवी की अलग लाइन डाली है। कांतिय शर्मा, कमलेश और भूपेंद्र कायथ ने कहा कि बिजली बोर्ड के लिए यह लाइन सिरदर्द है क्योंकि इसे ठीक करने के लिए काफी खर्चा करना पड़ता है।
विज्ञापन


विभाग को जब यह समस्या बताई थी तो विभाग का तर्क था कि चुरट पंपिंग स्टेशन की यह लाइन 100 साल पुरानी है, इसे बदला नहीं जा सकता। लोगों ने मांग की है कि जब पंपिंग स्टेशन के लिए अलग से लाइन डाली है तो इस 100 साल पुरानी लाइन को बंद किया जाए।
विज्ञापन


लोग जगह दें तो बदल देंगे लाइन: विशेषवर
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता विशेषवर शर्मा का कहना है कि स्थानीय लोग अगर लाइन के लिए जगह दें तो जल्द ही इस लाइन को बदल दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें