फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी का आवेदन खारिज, अब नीलाम होगी टेक्नोमैक की संपत्ति

Thu, 01 Aug 2019 10:55 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने इंडियन टेक्नोमैक कंपनी में हुए करोड़ों के घोटाले में कंपनी की संपत्तियों की नीलामी के अदालती आदेशों पर रोक लगाने के ईडी के आवेदन को खारिज कर दिया है। आवेदन खारिज होने के बाद अब कंपनी की संपत्तियां नीलाम होना तय है।

विज्ञापन


न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने 2 अगस्त तक नीलामी का शेड्यूल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा। कंपनी की ओर से राज्य सरकार का लगभग 2100 करोड़ रुपये टैक्स न अदा करने पर जगतपुर पांवटा साहिब स्थित फैक्ट्री को आबकारी एवं कराधान विभाग ने सील कर दिया है।

कंपनी ने जाली दस्तावेज तैयार कर व अधिक उत्पादन दर्शाकर विभिन्न बैंकों से ऋण लेने के लिए षड्यंत्र रचा। इसके अलावा सील होने के बाद भी कंपनी प्रबंधन ने पांवटा साहिब स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग और अन्य विभागों से मिलीभगत कर कंपनी के अंदर रखे सामान और स्क्रैब को चोरी-छिपे बाहर निकाला है।
विज्ञापन


एक स्क्रैब से भरा ट्रक ने पुलिस जब्त भी किया। सीआईडी इस बड़े घोटाले की पुलिस स्टेशन भराड़ी में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले की पिछले दो साल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें