उन्होंने कहा कि नारेे लगाना गलत नहीं है, लेकिन मारपीट सहन नहीं की जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष कुुलदीप राठौर से जब पूछा गया कि प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा था कि अब कोई नेता मीडिया में बयान नहीं देगा तो विधायक विक्रमादित्य मीडिया में कैसे चले गए? इस पर राठौर ने कहा कि विधायक विक्रमादित्य ने क्या बयान मीडिया में दिया, इसकी उनको जानकारी नहीं है। इस संबंध में वह विक्रमादित्य से बात करेंगे।
लोकसभा की चारों सीटें जीतना लक्ष्य
राठौर ने कहा कि सभी नेताओं को साथ लेकर पार्टी में एकजुटता बनाकर रखी जाएगी। कोई मतभेद होगा तो उसे मिल-बैठकर सुलझाया जाएगा। प्रदेश में लोकसभा चुनाव में चारों सीटें जीतना पहला लक्ष्य रहेगा। लोकसभा चुनाव से पहले सभी जिलों का दौरा किया जाएगा।