मेरे लिए लाइफ टाइम एक्सपीरियंस
रेल मोटरकार में सफर मेरे लिए लाइफ टाइम एक्सपीरियंस रहा। रेलकार का सफर ट्रेन के सफर से अलग है। दोस्तों और परिवार के साथ शिमला आने-जाने के लिए रेलकार सबसे बढ़िया माध्यम है।- अभिषेक शर्मा, चंडीगढ़
चार घंटे में तय हो गया सफर
रेलकार में कालका से शिमला पहुंचने में सिर्फ 4 घंटे लगे। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। अन्य ट्रेनों में पांच घंटे से भी ज्यादा का समय लगता है। रेलकार सुविधाजनक है।- अमन शर्मा, चंडीगढ़
बेटी ने दी रेलकार में सफर की सलाह
कालका में रहने वाली बेटी ने कहा, शिमला जाना है तो रेल मोटरकार में जाइए। इसमें सफर आरामदायक रहा। हसीन वादियों को नजदीक से देखने का मौका मिला। -रमेंद्र तिवारी, कुशीनगर यूपी
दो साल से था इंतजार
दो साल से रेलकार के चलने का इंतजार था। ‘अमर उजाला’ में पढ़ा रेलकार शुरू हो रही है। तुरंत बुकिंग करवा ली। रेलकार में चाय नाश्ते का इंतजाम होना चाहिए।- प्रिया अरोड़ा, लोअर बाजार, शिमला