फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: पैराग्लाइडर को धक्का देते हेल्पर का रस्सी में फंसा हाथ, 400 मीटर ऊंचाई से गिरकर मौत

Sat, 16 Oct 2021 06:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पुलिस के अनुसार पैराग्लाइडर को धक्का लगाते समय हेल्पर का हाथ पैराग्लाइडिंग की रस्सी में फंस गया। इससे वह पैराग्लाइडर के साथ ही लटक गया और करीब 400 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद नीचे गिरा। 
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग साइट इंद्रुनाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग साइट इंद्रुनाग में शनिवार को एक पैराग्लाइडिंग हेल्पर की दुखद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पैराग्लाइडर को धक्का लगाते समय हेल्पर का हाथ पैराग्लाइडिंग की रस्सी में फंस गया। इससे वह पैराग्लाइडर के साथ ही लटक गया और करीब 400 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद नीचे गिरा। नीचे गिरते ही उसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हेल्पर की पहचान सुरजीत (35) पुत्र तूफानी राम निवासी गांव जूल डाकघर कंड करडियाणा (योल) के रूप में हुई है। सुरजीत शादीशुदा था तथा उसके दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पैराग्लाइडिंग पायलट बिट्टू निवासी जिला चंबा के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा पृथी पाल सिंह ने बताया कि पायलट विभाग के पास रजिस्टर्ड है और पूरे उपकरणों के साथ उड़ान भी भर रहा था। उधर, पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष विजयेंद्र कर्ण ने बताया कि एहतियातन पैराग्लाइडिंग साइट को एक दिन के लिए बंद कर दिया है। जिस हेल्पर के साथ हादसा हुआ है, वह उनकी एसोसिएशन के पास पंजीकृत नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें