फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जगह से उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर, सीएम ने किया निर्माण स्थल का निरीक्षण

Sat, 21 Apr 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के हिमालय सर्किट के एकीकृत विकास योजना के तहत हेलीपोर्ट का निर्माण हो रहा है। प्रदेश में हवाई सेवाएं मजबूत करने के लिए अपनी तरह पहला हेलीपोर्ट शिमला के ढली बाईपास के पास निर्मित होगा। 

विज्ञापन


एक साथ कई हेलीकॉप्टर की उड़ान की सुविधा इस पोर्ट में मिलेगी। लगभग सवा पांच करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा, जबकि इसमें छोटे हवाई अड्डों की तरह कैफेटेरिया, प्रतीक्षा कक्ष, पार्किंग और स्वागत कक्ष बनेंगे। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिमला के समीप ढली बाईपास पर प्रस्तावित हेलीपोर्ट स्थल का दौरा किया। पर्यटन विभाग के हिमालय सर्किट के एकीकृत विकास योजना के तहत हेलीपोर्ट का निर्माण हो रहा है। 

विज्ञापन

परियोजना के लिए सौ करोड़ रुपये की धनराशि

केंद्र से इस परियोजना के लिए सौ करोड़ रुपये की कुल धनराशि मिलनी है। हवाई अड्डों की तरह इस हेलीपोर्ट में तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने हेलीपोर्ट का निर्माण शुरू करने के लिए शीघ्र निविदाएं आमंत्रित करने तथा एक वर्ष की निर्धारित समय सीमा के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा के

लिए पर्यटन विभाग को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हेलीपोर्ट के प्रस्तावित स्थल के लिए लोक निर्माण विभाग को संपर्क सड़क की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में हेलीपोर्ट राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक उपयुक्त प्लेटफार्म साबित होगा।

राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के लिए अतिरिक्त प्राथमिकता प्रदान कर रही है, जिसके लिए बुनियादी सुविधाएं व आधारभूत संरचना सुदृढ़ की जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन मनीषा नंदा सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिजिटल साक्षरता मानचित्रण पोर्टल

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्य स्तरीय सिविल सेवा दिवस पर मंगलवार को डिजिटल साक्षरता मानचित्रण पोर्टल शुरू करेंगे। मुख्य समारोह हिपा में होगा। मुख्यमंत्री साक्षरता मानचित्रण पोर्टल के साथ ऑनलाइन प्रशिक्षु पंजीकरण पोर्टल, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 सार संग्रह तथा एनआईसी के निर्मित वृत्तचित्र का अनावरण भी करेंगे।

प्रशासनिक सुधार तथा कला, भाषा एवं संस्कृति विभाग की सचिव पूर्णिमा चौहान ने बताया कि सिविल सेवकों को स्वयं को नागरिकों की सेवा के लिये समर्पित करने तथा सार्वजनिक सेवा और कार्य में उत्कृष्टता के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराने के उद्देश्य से देशभर में मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर हिपा पत्रिका के नए संस्करण के विमोचन के अलावा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 और जिला सुशासन सूचकांक का भी शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें