फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में आइए और हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने का लुत्फ उठाइए

Mon, 19 Mar 2018 12:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले को आकर्षक बनाने के लिए (मेरा सपना आकाश से देखूं बिलासपुर अपना) की कल्पना को सोमवार प्रात: 10:30 बजे मूर्त रूप दिया गया। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने हेलीकॉप्टर उड़ान का विधिवत शुभारंभ किया। हेलीकॉप्टर में सबसे पहली उड़ान दो स्वतंत्रता सेनानियों ने भरी।

विज्ञापन


रविवार शाम को करीब पांच बजे जैसे ही हेलीकॉप्टर आसामान पर मंडराता हुआ दिखाई दिया। हेलीकॉप्टर ने आसमान में पहले दो चक्कर लगाए, जिसके बाद उसने हॉकी मैदान में लैंडिंग की। यह ट्रायल था जो सफल रहा।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय नलवाडी मेला ने कहा कि जिला बिलासपुर प्रशासन एवं फोर एक्सिस एविएशन के संयुक्त प्रयासों से (मेरा सपना आकाश से देखूं बिलासपुर अपना) यह संभव हो पाया।
विज्ञापन


इस उड़ान के लिए कम शुल्क रखा गया है। यह उड़ान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए उमंग, उल्लास और आकर्षण का केंद्र रहेगी। 

विज्ञापन

दो साल से कम बच्चों को फ्री राइड

हेलीकॉप्टर में दो साल से कम बच्चों को फ्री की राइड दी जाएगी, जबकि प्रति व्यक्ति 2499 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। पांच से सात मिनट की राइड दी जाएगी, जिसमें बिलासपुर व एम्स की साइट को दिखाया जाएगा। 

उपायुक्त ने खरीदी चार टिकटें
उपायुक्त एंव अध्यक्ष राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2018 विवेक भाटिया ने (मेरा सपना आकाश से देखूं बिलासपुर अपना) के लिए पहली चार टिकटें स्वयं खरीद कर टिकट बिक्री का शुभारंभ किया।

उपायुक्त बिलासपुर व मेला कमेटी के अध्यक्ष विवेक भाटिया ने बताया कि हेलीकॉप्टर की उड़ान शुरू हो गई है। सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानी हेलीकॉप्टर में बैठे। सदर विधायक ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें