फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमां से निहारें अब हिमाचल के धौलाधार की वादियां, प्रशासन ने लिया ये फैसला

Sat, 06 Jul 2019 11:28 AM IST
Krishan Singh राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
पर्यटन नगरी धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यटन नगरी धर्मशाला में पर्यटक इसकी सुंदरता को टैक्सी के साइट सीन के साथ हेलीकॉप्टर से भी निहार सकेंगे। पर्यटन नगरी धर्मशाला में पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से जॉय राइड करवाई जाएगी।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर सिद्धवाड़ी के जोरावर स्टेडियम से उड़ान भरकर मैक्लोडगंज, भागसू, डल झील, इंद्रू नाग, क्रिकेट स्टेडियम सहित धर्मशाला की धौलाधार की पहाड़ियों का साइट सीन करवाएगा।

धर्मशाला में पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर की जॉय राइडिंग शुरू करने को लेकर कांग एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इसी माह की शुरुआत में कंपनी जोरावर मैदान में हेलीकॉप्टर भेज हेलीकॉप्टर जॉय राइडिंग शुरू करेगी।
विज्ञापन


धर्मशाला में हेलीकॉप्टर से जॉय राइडिंग शुरू होते ही पर्यटक बहुत कम समय में पूरे शहर को देख सकेंगे। साथ ही धौलाधार की पहाड़ियों की भी हेलीकॉप्टर से सैर कर सकेंगे।
विज्ञापन

दिन में सात घंटे हवा में उड़ेगा हेलीकॉप्टर

कांग एविएशन कंपनी दिन में सात घंटे हवा में उड़कर पर्यटकों को हेलीकॉप्टर जॉय राइड करवाएगा। इसके लिए न्यूनतम किराया 2600 रुपये प्रति सीट निर्धारित किया गया है।

नगर निगम धर्मशाला ने कंपनी को हेलीकॉप्टर जॉय राइड के लिए एनओसी दे दी है। जोरावर मैदान में हेलीकॉप्टर को खड़ा करने की एव्ज में कंपनी से तीन हजार रुपये प्रतिदिन किराया निर्धारित किया गया है।- संदीप कदम, आयुक्त नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें