फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली-रोहतांग के लिए हेली टैक्सी शुरू, प्रति सीट ये होगा किराया

Fri, 26 Oct 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार दोपहर बाद मनाली के निकट वशिष्ठ में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग के लिए हेलीकॉप्टर ज्वॉय राइड सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पर्यटन विभाग द्वारा आर्यन एविएशन के सहयोग से शुरू की गई यह उड़ान मनाली-रोहतांग के बीच होगी।

विज्ञापन


पर्यटक अब रोहतांग दर्रे के साथ सोलंग, हामटा और अन्य रमणीय पर्यटन स्थलों को भी देख पाएंगे। पर्यटकों को तीन हजार रुपये में सीट मिलेगी। आने वाले दिनों में हेलीकॉप्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

इस सेवा के शुरू होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर विशेष पहचान रखती है।
विज्ञापन


मनाली में हेली टैक्सी सुविधा उपलब्ध होने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटक लाभान्वित होंगे और प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़-शिमला के बीच चल रही हेली टैक्सी सेवा को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। लेकिन अब मनाली के पर्यटन स्थलों का पर्यटक लुत्फ उठा सकेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

नग्गर ग्राम पंचायत की प्रधान ने ली पहली टिकट

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपात स्थिति में भी हेली टैक्सी सेवा का उपयोग किया जा सकेगा।  सीएम ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में बीएसएनएल सहित अन्य मोबाइल कंपनियों को टावर लगाने को कहा गया है।

इस अवसर पर वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक किशोरी लाल सागर, सुरेंद्र शौरी, जवाहर ठाकुर, एचपीएमसी उपाध्यक्ष राम सिंह, उपायुक्त यूनुस, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री आदि भी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा शुरू की हेली टैक्सी सेवा में नग्गर ग्राम पंचायत की प्रधान सुषमा शर्मा ने पहली टिकट ली। इसके अलावा गौतम ठाकुर, कैप्टन सुरेश और जीत ठाकुर को भी टोपी पहनाकर टिकट दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें