फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम का कहर, पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में दूसरे दिन भी मौसम का कहर जारी है। सोमवार को चार लोगों की मौत के बाद मंगलवार को भी पांच लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। चोटियों पर जारी भारी बर्फबारी और निचले मैदानी इलाकों में हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन


उधर, विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी के पीएसओ दामोदर नेगी (48) पुत्र बीरपाल नेगी निवासी कामरू भावानगर की भी कड़ाके की ठंड के चलते मौत हो गई है। वह से अपने गांव पैदल जा रहे थे कि रूतरंग के पास अधिक बर्फबारी और ठंड के कारण सुबह पांच बजे उनकी मौत हो गई।

उनके साथ दो अन्य लोग थे। तीनों सोमवार दोपहर तीन बजे कड़छम से कामरू के लिए चले। लगभग 12 घंटे बाद वे मंगलवार सुबह 3 बजे रूतरंग पहुंचे। यहां तबीयत खराब होने पर दामोदर दास ने दम तोड़ दिया। सांगला पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हिमखंड की चपेट में आने से मौत

वहीं, जनजातीय क्षेत्र भरमौर की कुगती पंचायत में हिमखंड की चपेट में आने से रोशन लाल पुत्र जगतू राम (70) की मौत हो गई है। चंबा में दो दिन में हिमखंड गिरने की यह दूसरी घटना है। सोमवार को पांगी में एक दंपति हिमखंड की चपेट में आने से चंद्रभागा नदी में समाए थे।

चंबा जिले के होली के डल्ली गांव में एक तीन मंजिला मकान पर भारी भरकम चट्टान गिर गई। एक कमरे में सो रहे दीपू (35) पुत्र कर्मचंद की मौत हो गई। सिरमौर के रेणुका क्षेत्र के कोटी धीमान मार्ग पर मंगलवार सुबह पहाड़ी से चट्टान गिरने से बाइक सवार मुलतान सिंह की पीजीआई ले जाते मौत हो गई।

भैलन से सराहां जा रही जीप कांगरघाट में 108 एंबुलेंस को साइड देते समय डंगा धंसने से गहरी खाई में गिर गई, इसमें डिंगरी निवासी द्रोपदी देवी (79) की मौके पर ही मौत हो गई।

अभी भी बंद हैं 120 से ज्यादा सड़कें

प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के दूसरे दिन भी 120 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। रोहतांग में बर्फबारी होने से मनाली से संपर्क कटा हुआ है। शिमला-रामपुर हाईवे दूसरे दिन भी अवरुद्ध रहा। शिमला में एचआरटीसी के 80 रूट ठप रहे।

ठंड में चोरों की मौज
बिलासपुर के मेहन गांव में चोरों ने 15 तोले सोना और एक किलो चांदी जबकि चिंतपूर्णी में कारोबारी के क्वार्टर से पौने दो लाख की नकदी उड़ा ली। कुल्लू के पतलीकूहल में दुकान से 80 हजार रुपये जबकि हमीरपुर के एक स्कूल से गैस सिलेंडर और बर्तन चुरा लिए।
विज्ञापन

7 मार्च तक साफ रहेगा मौसम

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बुधवार से प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। ऊंचाई वाले कुछ स्थानों में हिमपात की संभावना है, जबकि मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी। 7 मार्च तक लोगों को ठंड से राहत रहेगी।

8 और 9 मार्च को फिर से मौसम खराब होगा और बर्फबारी और बारिश होगी। अब होली पर मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को शिमला में फाहे जबकि चोटियों पर हल्की बर्फबारी के अलावा कल्पा में 2.2 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। प्रदेश के पांच शहरों में बारिश रिकार्ड की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें