फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: आफत की बारिश ने रोकी जिंदगी की रफ्तार, 9 की मौत, देखें वीडियो

Mon, 13 Aug 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
Heavy rain in Shimla
हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा दी है। रविवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारी बारिश की वजह से कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। अंतिम स्लाइड में देखें वीडियो
विज्ञापन

2 of 6
Heavy rain in Shimla
हमीरपुर के उपमंडल भोरंज में भारी बारिश से मकान गिर गया जहां मलबे में दबकर दादी और पोती की मौत हो गई है। भारी बारिश से जिला भर में आधा दर्जन से अधिक सड़कें बंद हैं। वहीं मंडी में भी एक की मौत की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 6
Heavy rain in Shimla
कालका-शिमला हाईवे पर चक्की मोड़ व तम्बु मोड़ के पास भुस्खलन होने के कारण हाईवे बंद हो गया है। हमीरपुर जिला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उपायुक्त हमीरपुर रिचा वर्मा ने खराब मौसम के मद्देनजर स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी जिले में भी स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

4 of 6
Heavy rain in Shimla
मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के निदेश मनमोहन शर्मा के मुताबिक, धर्मशाला में 110 एमएम, डलहौजी में 57 एमएम, शिमला में 100  एमएम और सोलन में 94 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

शिमला के मेहली शोगी रोड पर लैंडस्लाइड में चार गाड़ियां दब गई हैं। दो गाड़ियों के सड़क के नीचे चले जाने की खबर मिल रही है। अन्नाडेल में तीन डांग गिरे हैं। गवाही गांव में बादल फटने की भी खबर आ रही है। देवनगर, कुसुम्पटी और सुंदरनगर फोरलेन पर भारी भूस्खलन हुआ है। जडोल के पास भी हाइवे बंद हो गया है। प्रशासन ने रास्ता खोलने को जेसीबी मशीनें लगाई हैं। सुंदरनगर में कई मकानों को खाली करा लिया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
Heavy rain in Shimla
बिलासपुर में बारिश से भारी तबाही
बिलासपुर में नेशनल हाइवे लैंडस्लाइड की वजह से बंद हो गया है। हमीरपुर-शिमला नेशनल हाईवे बंद और कुनाह पुल के क्षतिग्रस्त होने से दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतारें लग गई हैं। कई जगहों पर चल रहे योजनाओं में पानी भर गया है। बरठीं क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति बंद, हो गई है। ग्रामीण रोड बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में दूध और सब्जी की आपूर्ती भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Heavy rain in Shimla
धर्मपुर बाजार में भरेण्ड नाले का पानी दुकानों में घुस गया है। उपमंडल कार्यालय व तहसील कार्यालय के लिए बस स्टैंड से जाने वाली सड़क बह गई है। उपमंडल को जोड़ने वाली अधिकतर सड़कें भूस्खलन की वजह से बंद है। भारी बारिश के चलते बस स्टैंड से एचआरटीसी की सभी बसों को रात लगभग 3 बजे सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

पंडोह डेम के साथ बाखली रोड पर दूध ले जा रही जीप झील में गिर गई। अभी तक यह पता नहीं चल पा रहा है कि गाड़ी में कितने लोग सवार थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें