फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Wed, 25 Sep 2019 08:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में बुधवार को मानसून कमजोर रहा। 25 और 26 सितंबर को लेकर जारी हुई भारी बारिश की चेतावनी को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने टाल दिया है। अब 27 और 28 सितंबर को मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद मौसम साफ रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज हुई।

ऊना में अधिकतम तापमान 34.2, भुंतर में 32.8, बिलासपुर में 32.0, हमीरपुर में 31.7, सुंदरनगर में 31.3, चंबा में 31.1, कांगड़ा में 31.0, मंडी में 30.9, नाहन में 28.9, सोलन में 28.5, धर्मशाला में 24.8, मनाली में 24.4, केलांग में 23.3, शिमला में 23.1 और डलहौजी में 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें