वीरवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 35.4, हमीरपुर 33.9, सुंदरनगर 33.4, कांगड़ा-बिलासपुर 33.1, भुंतर 32.6, चंबा 31.2, नाहन
30.2, सोलन 28.5, धर्मशाला 28.2, केलांग 23.1, शिमला 22.9 और डलहौजी में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, बुधवार रात और वीरवार को बैजनाथ में 32, पालमपुर 28, डलहौजी 27, धर्मशाला
26, घुमारवीं 19, गग्गल-मशोबरा 15, शिमला 13 और सोलन-ठियोग में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों से बहने वाले नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है।