बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गर्मी ने दोबारा से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 43.4, बिलासपुर में 39.4, कांगड़ा में 39.0, हमीरपुर में 38.4, चंबा में 38 डिग्री रिकॉर्ड किया।
गयासुंदरनगर में 37.4, भुंतर में 36.5, नाहन में 36.0, सोलन में 33.2, शिमला में 28.1, कल्पा में 25.2 और धर्मशाला में 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
मंगलवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 25.5, नाहन में 24.4, कांगड़ा में 22.9, मंडी में 22.6, हमीरपुर में 23.5, धर्मशाला में 20.4 और शिमला में 18.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।