फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में भी हो सकती है भारी बारिश, बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल समेत समूचे उत्तर भारत में अप्रैल के महीने में भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम के ताजा मिजाज को देखते हुए इसका अनुमान लगाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी मौसम फिर से खराब रहेगा।
विज्ञापन


यहां कुछ स्थानों पर सामान्य वर्षा हो सकती है तो कुछ क्षेत्रों में बिजली गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश भी संभव है। ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फ गिरने के भी आसार हैं। मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक सोमवार को मैदानी और निचले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर वर्षा एवं गर्जना हो सकती है।

कुछ मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी वर्षा एवं गर्जना होने की संभावना है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर वर्षा और हिमपात होने के आसार है। पिछले दिनों अप्पर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन जम्मू-कश्मीर और इसके साथ लगते क्षेत्रों से पूर्व और पूर्वोत्तर की ओर हट गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बढ़ सकता है नुकसान

सात अप्रैल को निचले क्षेत्रों में इससे मौसम शुष्क हो सकता है। हालांकि, मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि सात अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्र पर प्रभाव छोड़ेगा।

मौसम के बदले मिजाज से इस बार हर कोई हैरान है। अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है लेकिन पहाड़ पर बर्फबारी जारी है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान नहीं बढ़ पा रहा है। साथ ही फसलों को भी नुकसान हो रहा है। यदि मौसम कुछ दिन और ऐसा ही रहा तो सब्जियों के साथ साथ फलों की पैदावार को भी भारी नुकसान हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें