फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीबी हिमालय रैली: देवेंद्र फिर बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी एमटीबी हिमालय साइकिल रैली शिमला के देवेंद्र ठाकुर ने जीत ली है। उन्होंने लगातार दूसरी बार ये प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। एचपी यूनिवर्सिटी के छात्र देवेंद्र पिछले साल भी इस कंपीटिशन में अव्वल रहे थे। उन्होंने प्रतियोगिता के पहले और दूसरे दिन अपनी बढ़त कायम रखते हुए ये प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन


शिमला एंड हीरो एक्शन टीम से हैं। जर्मनी एवं हीरो एक्शन टीम के हेनरिक फ्यूस दूसरे जबकि हिमाचल एवं हीरो एक्शन टीम के साइकिल संवार शिवेन तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर चंडीगढ़ एवं टीम डेकैथलोन के संदीप मदान और कुल्लू निवासी सुनील बारोंगपा पांचवें स्थान पर रहे।

शिमला के रिज मैदान में दोपहर बाद एमटीबी हिमालय साइकिल रैली पुरस्कार समारोह में हिरो साइकिल के एमडी पंकज मुजल ने साइकिल विजेताओं को पुरस्कारों ने नवाजा। छात्र श्रेणी साइकिल संवार में शिमला के गौरिश श्याम और अक्षित गौड़ अव्वल रहे। शिमला के टॉप टेन में से 7 ने लोहा  मनवाया। इन साइकिल सवारों की औसत आयु लगभग 19 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

62 राइडरों ने लिया हिस्सा

हीरो एक्शन टीम और एचएएसटीपीए के प्रबंधक आशीष सूद ने कहा कि वह इन स्कूल और कालेजों के लड़कों की प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहे हैं। दूसरे दिन यह रेस कनेची से शुरू होकर आनंदपुर की ओर बढ़ते हुए दोगला नाला एवं पूजारली से होती हुई रिज मैदान तक हुई।

साइकिल संवारों ने 33 किलोमीटर की रेस पूरी की। इसमें 62 साइकिल सवार शामिल थे। गौरतलब है कि साइकिल रेस के पहले दिन 4 साइकिल संवार मैदान छोड़ चले गए थे। शिमला में रविवार को सुबह से मौसम साफ रहा, दोपहर के वक्त आसमान पर बादल उमड़े रहे।

इसी बीच साइकिल रैली के दीवानों के चेहरों काफी खिले रहे। हरे भरे वनों और टेढे़ मेड़े रास्तों और वातावरण ने रैली के रोमांचों को खुश कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें