लोग तो बाल-बाल बच गए, लेकिन घरों की दीवारों में दरारें आ गईं, फर्श उखड़ गया और तमाम विद्युत उपकरण जल गए। सिरमौर जिले में नाहन-ददाहू-हरिपुरधार सड़क दो सड़का के समीप दो घंटे बंद रही। रेणुका-सतौन सड़क रात को ही बंद हो गई। ऊना जिले में भी शुक्रवार रात हुई बारिश से भारी क्षति पहुंची है।
पानी की निकासी न होने से घरों-दुकानों में पानी घुस गया। जिला कांगड़ा में शुक्रवार रात को शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह भी जारी रही। बिजली बोर्ड को इस बारिश से करीब लाखों का नुकसान हुआ है। चंबा जिले में भी विद्युत ढांचे को नुकसान हुआ।
हमीरपुर के बड़सर में तूफान और बारिश से बिजली के पोल टूट गए। इससे 18 पंचायतों में रात भर बिजली गुल रही।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में आज भी बादल बरसेंगे। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति में 12 से 15 जून तक मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में 15 जून तक बारिश की संभावना है।
तीन डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान- शुक्रवार रात को बारिश होने से प्रदेश का अधिकतम तापमान तीन से चार और न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरा। शुक्रवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 20.2, धर्मशाला में 20.8, कांगड़ा-हमीरपुर में 22.1, मंडी में 20.0, बिलासपुर में 21.9 और शिमला में 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.8, मंडी में 33.2, बिलासपुर में 33.9, हमीरपुर में 31.7, चंबा में 30.1, धर्मशाला में 26.3 और शिमला में 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
कहां कितनी बारिश हुई
स्थान बारिश (मिमी में)
कुफरी 91
ऊना 67
शिमल 50
सुन्नी 40
सुजानपुर टीहरा 37
पंडोह 30
नैनादेवी 30
सुंदरनगर 29