फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला में झमाझम बरसे बादल, कई जिलों में अंधड़, गर्मी से मिली राहत, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

Fri, 10 May 2024 07:34 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कई जिलों में अंधड़ के साथ बादल बरसे। शिमला में शाम को झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 13 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
शिमला में बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में शुक्रवार शाम को झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। प्रशिमला में झमाझम बरसे बादल, कई जिलों में अंधड़, गर्मी से मिली राहतदेश के कई जिलों में अंधड़ के साथ बादल बरसे। मैदानी जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, अंधड़ और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 13 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 14 मई से प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है।

विज्ञापन


विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। शाम को बादल उमड़ने के साथ ही शिमला सहित सोलन, नालागढ़, नाहन में अंधड़ के साथ बारिश हुई। शिमला में कुछ देर ओलावृष्टि भी हुई। मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम में हल्की ठंडक हो गई है। मौसम में आए इस बदलाव से गर्मी से कुछ राहत मिली है। गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 5.4, कुकुमसेरी में 6.1, कल्पा में 9.2, मनाली में 7.3, शिमला में 14.8, सोलन में 17.8, मंडी में 17.4, चंबा में 17.1, कांगड़ा में 21.4, बिलासपुर में 20.2, नाहन में 20.9, धर्मशाला में 21.0, ऊना में 21.6, धौलाकुआं में 22.3 और पांवटा साहिब में 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

 
क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 38.2
नेरी 37.9
बिलासपुर 36.5
धौलाकुआं 34.9
बरठीं 34.8
कांगड़ा 33.4
नाहन 33.2
चंबा 30.5
हमीरपुर 30.3
सोलन 30.0
धर्मशाला  28.8
मनाली 25.1
शिमला 24.3
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें