फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: रायजादा की संपत्ति घटी, पत्नी और बेटों की बढ़ी, राजीव भारद्वाज की संपत्ति भी जानें

Fri, 10 May 2024 07:10 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा की संपत्ति घट गई है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज के पास करीब 5 करोड़ की संपत्ति और एक सेंट्रो कार है। 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा की संपत्ति दो साल में करीब 5 करोड़ रुपये घट गई है। साल 2022 में विधानसभा चुनाव के समय सतपाल के पास 8 करोड़ से अधिक संपत्ति थी अब घट कर 2 करोड़ 56 लाख रह गई है। रायजादा की पत्नी के पास 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति है और बेटों के पास भी करीब एक-एक करोड़ की संपत्ति है। रायजादा पर करीब 21 लाख ऋण है जबकि पत्नी पर 78 लाख ऋण है। रायजादा के पास 22 लाख कीमत की टोयटा इनोवा कार है पत्नी के नाम पर 70 हजार कीमत का टीवीएस स्कूटर और एक बेटे के पास 9 लाख की टोयटा ग्लैंजा कार है।

विज्ञापन


राजीव भारद्वाज के पास 5 करोड़ की संपत्ति और सेंट्रो कार
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज के पास करीब 5 करोड़ की संपत्ति और एक सेंट्रो कार है। भारद्वाज के पास 60 हजार और पत्नी के पास 20 हजार रुपये नगदी है। पति पत्नी दोनों ने 5-5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा करवा रखा है। राजीव भारद्वाज के पास बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी बीएएमएस की डिग्री है जो इन्होंने 1990 में राजीव गांधी गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेदिक कॉलेज, पपरोला बैजनाथ कांगड़ा से प्राप्त की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें