फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी धंसने से पूरा गांव जमींदोज, वाहन-मवेशी मलबे में दबे

Sun, 18 Aug 2019 09:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र का करयालग गांव तड़के चार बजे करीब पांच किलोमीटर पहाड़ी धंसने से जमींदोज हो गया जबकि कई वाहन और मवेशी मलबे में दब गए हैं। करयालग से बद्धाघाट को जाने वाली सड़क भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

विज्ञापन


सूचना के बाद प्रशासन ने होमगार्ड के जवान, फायर ब्रिगेड और पुलिस को भेजकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 40-40 हजार की सहायता राशि कर सामुदायिक भवन में खाने-पीने का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन

पूरे गांव के सात मकान जमींदोज हुए हैं। पीड़ित परिवार के सदस्य व बीडीसी सदस्य श्याम लाल धीमान ने बताया कि उनकी बेटी व मां अलग कमरे में सो रही थीं। सुबह चार से पांच बजे के बीच उनकी बेटी ने आवाज लगाई कि हमारा घर गिरने वाला है। वे बाहर निकले तो आधा आंगन व घर के साथ बहुत बड़ा भूस्खलन हो रहा था।

उन्होंने नजदीकी मकानों में रह रहे लोगों को भी फोन कर बाहर निकलने को कहा। कुछ ही देर में उनकी आंखों के सामने घर खिसकते हुए जमींदोज हो गए। अन्य पीड़ितों बलवंत व नंदलाल ने बताया कि तड़के जोर धमाके की आवाजें आईं। बाहर निकले तो उनका मकान व उनके मकान के साथ वाली जमीन खिसककर जमींदोज हो गई।  इनके अलावा सुखदेई, जयदेई, बिमला, रणजीत धीमान के मकान भी जमींदोज हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें