फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: किलाड़-कुल्लू मार्ग पर भारी बारिश से नाले में फंसे वाहन, शिमला में बारिश के साथ चला अंधड़

Wed, 24 May 2023 11:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा

सार

ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को पांगी, भरमौर और लाहौल में बर्फबारी हुई। जिला सिरमौर के गिरिपार में भारी ओलावृष्टि हुई। जिला चंबा में किलाड़-कुल्लू मार्ग पर सिद्धनाला में भारी बारिश में कई वाहन नाले में फंस गए। 
विज्ञापन
भारी बारिश से नाले का जलस्तर बढ़ा, वाहन फंसे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को पांगी, भरमौर और लाहौल में बर्फबारी हुई। जिला सिरमौर के गिरिपार में भारी ओलावृष्टि हुई। जिला चंबा में किलाड़-कुल्लू मार्ग पर सिद्धनाला में भारी बारिश में कई वाहन नाले में फंस गए। नकरोड़ के पास भारी बारिश से सड़क पर मलबा गिरने से चंबा-तीसा मार्ग बाधित रहा। बुधवार को कुल्लू में बादल झमाझम बरसे। धर्मशाला में शाम को तेज बारिश हुई। शिमला में देर रात को बारिश के साथ अंधड़ भी चला।

विज्ञापन



मौसम में बदलाव आने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को पांगी और भरमौर की चोटियों पर 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। चुराह उपमंडल के तहत बारिश और ओलावृष्टि से कुछ दिन पूर्व बीजी गई मक्की की फसल मिट्टी समेत पानी के तेज प्रवाह की भेंट चढ़ गई।

बुधवार को कुल्लू जिला में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। लाहौल की ऊंची चोटियों में फाहे गिरे। रोहतांग दर्रा, सीबी रेंज की पहाड़ियों समेत शिंकुला दर्रा, बारालाचा तथा कुंजम दर्रा बर्फ से सफेद हो गई हैं। खराब मौसम को देखते हुए जिला कुल्लू में पैराग्लाइडिंग व रिवर राफ्टिंग बंद रही। जिला सिरमौर में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि से गिरिपार क्षेत्र के 300 से अधिक गांवों में 12 घंटे तक अंधेरा पसरा रहा। मौसम खराब होने से मंगलवार रात से हरिपुरधार, नौहराधार व गत्ताधार के गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


देहरा के पास पेड़ गिरने से सड़क बंद
वहीं, भोटा से बिझड़ी वाया रोपड़ी मार्ग मीना का देहरा के पास पेड़ गिरने से अवरुद्ध हो गया। अब गुरुवार सुबह ही यह मार्ग बहाल हो पाएगा। बुधवार देर रात अंधड़ और बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिरे हैं। साथ में कुछ घंटे बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन





अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना           38.0
हमीरपुर     34.4
धौलाकुआं  33.7
बिलासपुर   33.1
नाहन         31.8
चंबा          28.8
सोलन       28.5
धर्मशाला   26.2
शिमला     24.0

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें