फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Wed, 25 Mar 2020 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल के कई क्षेत्रों में गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। 26 के लिए येलो और 27 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 28 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 29 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने पर मौसम साफ होने की संभावना है।बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन


बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.0, बिलासपुर में 27.5, हमीरपुर में 27.4, कांगड़ा में 26.1, नाहन में 26.2, सोलन में 25.7, चंबा में 23.3, शिमला-धर्मशाला में 19.4, कल्पा में 14.2, डलहौजी में 11.0 और केलांग में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। मंगलवार रात को सिर्फ केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0, कल्पा में 0.6, मनाली में 9.2 और शिमला में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें