बंजार, कुल्लू, बिलासपुर और मनाली में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
एसडीएम बंजार, कुल्लू और मनाली से प्राप्त रिपोर्टों व सिफारिशों के अनुसार, कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम अत्यंत खराब होने के परिणामस्वरूप भूस्खलन, नदियों एवं नालों का जलस्तर बढ़ गया है और कई सड़कें बाधित हो गई हैं। लगातार वर्षा, भूस्खलन, नालों व नदियों में जलस्तर बढ़ने तथा सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत उपायुक्त-एवं-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू, तोरुल एस. रवीश, आईएएस ने आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू के उपमंडल बंजार, कुल्लू और मनाली में सभी शैक्षणिक संस्थान (सरकारी एवं निजी) — विद्यालय, डी.आईईटी., आंगनबाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी कॉलेज दिनांक 25 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे। सोलन में भी सभी शिक्षण संस्थानों में आज अवकाश है। भारी बारिश को देखते हुए उपायुक्त लाहौल-स्पीति ने केलांग और उदयपुर उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थानों को आज बंद रखने का अधिसूचना जारी किया है।