हिमाचल में 27 जून से मानसून दोबारा सक्रिय होगा। 27 और 28 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 जून को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी और चंबा में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मिला-जुला बना रहा। बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिली। हालांकि, किसी भी जगह बारिश नहीं हुई। शनिवार को ऊना में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
शिमला में 25.2, सुंदरनगर में 34.9, भुंतर में 36.2, कल्पा में 27, धर्मशाला में 30.2, नाहन में 31.5, सोलन में 29, कांगड़ा में 33.9 और मनाली में 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया।