फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों की समझ से बच गई कई जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बस चालक समझ बूझ न दिखाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। मंडी की ओर से जाहू आने वाली बसों के चालकों ने पानी के तेज बहाव को देख बसें वहीं रोक दीं और पुल पार नहीं किया। चालकों की समझ ने संभवतया काफी लोगों की जान बचा ली। हादसे का शिकार हुए तीनों लोग घर पहुंचने की जल्दी में थे।
विज्ञापन


इस कारण बस से उतरकर पुल पार करने के लिए दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खड्ड में पानी के तेज बहाव के कारण खड्ड पर बनाए अस्थायी पुल से गुजरने से वाहन चालक डर रहे थे। 7:35 मिनट पर हादसे से ठीक पांच मिनट पहले एक खाली निजी बस ने पुल पार किया था। चालक के रौंगटे खड़े हो गए थे।

पुल पार करने के पश्चात भगवान का शुक्रिया अदा किया था। बलद्वाड़ा से पठानकोट जा रही सरकारी तथा निजी बस के चालकों ने मंडी जिले की सीमा की ओर बसें खड़ी कर दी थीं।
विज्ञापन

पैदल ही दौड़ पड़े तीनों

बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्ति निगम की बस में सवार थे। बस रुकने पर कुछ देर तो इंतजार किया, पर शायद चालकों ने फिलहाल पार जाने से मना कर दिया तो एक-एक कर तीनों पैदल ही पुल पार करने के लिए दौड़ पड़े।

इसी दौरान पानी के तेज बहाव में पुल धराशायी हो गया। पुल पर मौजूद तीनों व्यक्ति बह गए। अभी तक एक की पहचान बंगाणा निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। दो अन्य लोगों के बारे में पता नहीं लगा है।

जाहू पंचायत प्रधान काकू ने कहा कि पुल की स्थिति को लेकर प्रशासन की ओर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन

लापता लोगों की तलाश जारी

बस पुल से गुजरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालकों की समझ ने दर्जनों जानें बचा लीं। थाना प्रभारी ओम चंद ने कहा कि पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रही है। पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

उधर, एसडीएम भोरंज बलवान चंद ने बताया कि मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है। प्रशासन मुस्तैदी के साथ तलाशी अभियान में लगा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें