फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चंबा में तीसा पुल के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन की मौत

Thu, 02 Sep 2021 05:51 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरे के चलते और गहरी खाई होने से कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद वीरवार दोपहर तक दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही तीन शव मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीसा पुल के पास बुधवार देर रात दो बजे पिकअप के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में नसीम मोहम्मद (20) पुत्र नूर मोहम्मद, मौसमदीन (45) पुत्र अकल बेग निवासी गांव कुठेड डाकघर खुशनगरी और अशरफ मोहम्मद (30) पुत्र गुलाम रसूल निवासी गांव कुलूंडा डाकघर गनेड की मौत हुई है। उक्त लोग अमृतसर से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी चला रहा नसीम अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे हादसा हो गया।

विज्ञापन


हादसे की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरे के चलते और गहरी खाई होने से कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद वीरवार दोपहर तक दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही तीन शव मिले।



पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। मृतकों के परिजनों को तहसीलदार तीसा प्रकाश चंद ने प्रशासन की ओर से दस-दस हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें