फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुन्गा की सतलाई पंचायत में बारिश से भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूंड गांव में पुलिया बही, खेतों में भरा मलबा
विज्ञापन

लोग बोले, स्टोन क्रशर की वजह से हर साल हो रहा नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। बारिश के कारण सतलाई पंचायत के ठूंड नाला में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है। लोगों के मुताबिक रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई बारिश के बाद आई बाढ़ से खेतों और बावड़ी को नुकसान पहुंचा है। ठूंड गांव को जोड़ने वाली एंबुलेंस रोड की पुलिया भी टूट गई है। इस कारण किसानों को टमाटर, शिमला मिर्च और फ्रासबीन सब्जी मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। किसानों के खेतों में मलबा भर गया है। बावड़ी में कीचड़ भरने के कारण पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


ठूंड गांव के दीपक ठाकुर, रणजीत ठाकुर, आशीष ठाकुर, रमेश शर्मा, सतीश ठाकुर, नंदलाल शर्मा, पंकज शर्मा और सदानंद शर्मा ने कहा कि खनन विभाग ने लोगों की मर्जी के बिना यहां एक स्टोन क्रशर लगाने की अनुमति दे रखी है। क्रशर से निकलने वाला मलबा नाले में फेंका जाता हैै। बारिश के बाद नाले में मलबा बहकर आता और खेतों को बर्बाद कर देता है। इस कारण हर साल बरसात में ठूंड के अलावा धाली और बागड़ा गांवों के लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। दीपक ठाकुर ने बताया कि बीते साल भी खेतों को नुकसान पहुंचा था। तहसीलदार जुन्गा नारायण परमार ने बताया कि ठूंड गांव में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के जल शक्ति, कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें