शिमला। राजधानी में मानसून को लेकर लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में सेब सीजन की भी शुरुआत होने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने अपनी मशीनों का बेड़ा भी बढ़ा दिया है। विभाग ने जेसीबी, टिपर और एक्सेक्वेटरों की संख्या में बढ़ोतरी की है। सड़कों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे इसके लिए नालियों और कलवर्टों को साफ किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सुरेंदर पाल जगोटा ने कहा कि सेब सीजन के दौरान पैदा चुनौतियों को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सबसे पहले सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। संवाद