फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा सत्र: हरोली में भवन निर्माण को लेकर बिक्रम और मुकेश में तीखी नोकझोंक

Thu, 11 Aug 2022 06:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार में एक ही विधानसभा क्षेत्र में पैसा खर्च किया गया। हरोली में भवन बनाए गए।
विज्ञापन
मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरोली विधानसभा क्षेत्र में भवन निर्माण को लेकर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार में एक ही विधानसभा क्षेत्र में पैसा खर्च किया गया। हरोली में भवन बनाए गए। बस अड्डे का निर्माण किया गया। इंडेक्शन हीटर बाटें गए। इस पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भड़क गए। उन्होंने कहा कि सरकार हरोली से इतनी नफरत क्यों करती है। कोरोना काल के दौरान इन्हीं भवनों में लोगों को आइसोलेट किया गया।

विज्ञापन


हरोली में बस अड्डे का निर्माण किया गया, सरकार बसें नहीं भेज रही है। इस पर बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि जब तक मंत्री को नहीं बोलेंगे, बसें कैसे चलेगी ? 
बिक्रम सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का अपने ऊपर से विश्वास उठ गया है। महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। माता की कसमें खाकर ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) की बहाली की बात कही जा रही है। पूर्व सरकार में एक्साइज पॉलिसी का सत्यानाश कर दिया है। चिटों पर भर्तियां कर डालीं, स्पोर्ट्स कोटे की भर्तियों में घोटाला किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने की बात कहकर सुक्खू को कराया चुप 
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर लगातार तंज कसते रहे। जब भी वह सीट पर कुछ कहने लगते, उतने में बिक्रम उन्हें अगला सीएम कहकर चुप करा देते। सदन में ऐसा तीन बार हुआ। 

गलती हो गई, सुक्खू नहीं - मुकेश सीएम 
बिक्रम सिंह ठाकुर ने मुकेश अग्निहोत्री पर भी तंज कसते हुए कहा कि मेरे से गलत बोला गया। सीएम सुक्खू नहीं आप होंगे। जब उद्योग मंत्री बोल रहे थे तो विपक्ष की ओर से उन्हें बार-बार टोका जा रहा था। ऐसे में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कहा - मेरको बोलने नहीं दे रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें