फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र मामले पर आज आने वाला है बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में सोमवार यानि आज बड़ा अहम दिन है। सीबीआई ने हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। थोड़ी ही देर बाद सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सुनवाई करेगा। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं। प्रदेश हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तरफ से उनका पक्ष रखा जाएगा। कानूनी जानकारों का मानना है कि सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट कोई आदेश भी जारी कर सकता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पी. चिदंबरम और कपिल सिब्बल दोनों पैरवी कर सकते हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मुलाकात कर शिमला लौट आए हैं सीएम

कांग्रेस के ये दोनों ही नेता जाने-माने वकील हैं। दोनों ही वरिष्ठ अधिवक्ताओं से दो दिनों तक लंबी चर्चा के बाद मुख्यमंत्री रविवार दोपहर बाद शिमला लौट आए। आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्री के ठिकानों पर सीबीआई की रेड के बाद एक याचिका पर प्रदेश हाईकोर्ट ने वीरभद्र सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।

साथ ही ये भी आदेश दिए हैं कि अदालत की बिना अनुमति मुख्यमंत्री से पूछताछ और उनके खिलाफ चालान कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता। सीबीआई ने इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। साथ ही इस संबंध में हिमाचल हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका को भी सीबीआई दिल्ली हाईकोर्ट में शिफ्ट करवाना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें