हिमाचल में अब स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी कोरोना के सैंपल लेंगे। सरकार इन्हें सैंपल लेने का प्रशिक्षण देगी। अभी तक प्रदेश में डॉक्टर, नर्स और फार्मासिस्ट ही लोगों के सैंपल ले रहे हैं। सैंपल की क्षमता बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है। सरकार ने प्रदेश में जगह-जगह क्वारंटीन सेंटर बनाए हैं। कई लोग होम क्वारंटीन भी हैं। अगर क्वारंटीन सेंटर या घरों में लोगों की तबीयत खराब होती है तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से कार्यकर्ताओं को सैंपल लेने के लिए मौके पर भेजा जाएगा।