फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Survey: हिमाचल में 7वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों का होगा स्वास्थ्य सर्वे

Thu, 09 Nov 2023 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

13 से 17 साल आयु वर्ग के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और व्यवहार में आने वाले बदलावों पर रिपोर्ट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में वीरवार को शिमला में स्वास्थ्य और ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट ने एडोलेसेंट हेल्थ सर्वे का प्रारूप लांच किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों का स्वास्थ्य सर्वे होगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में 7वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य सर्वे होगा। 13 से 17 साल आयु वर्ग के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और व्यवहार में आने वाले बदलावों पर रिपोर्ट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को शिमला में स्वास्थ्य और ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट ने एडोलेसेंट हेल्थ सर्वे का प्रारूप लांच किया। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी और शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि हिमाचल पहला राज्य है, जो इस प्रकार का सर्वे कर रहा है।

विज्ञापन


यह सर्वे 13 से 17 वर्ष के विद्यार्थियों के साथ सरकारी स्कूलों में किया जाएगा। इस सर्वे से किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं एवं व्यवहार, सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की उपयोगिता, स्कूल हेल्थ पॉलिसी एवं वातावरण की ओर बेहतर समझ प्राप्त होगी। इसके परिणाम स्वरूप किशोरों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं। यह सर्वे ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड की ओर से प्रदेश में किया जाएगा।

इस अवसर पर मिशन निदेशक प्रियंका वर्मा, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गोपाल बेरी, कार्यकारी निदेशक ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड) डॉ. सुनील मेहरा, राज्य कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अंजलि चौहान, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें