पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें श्रद्घांजलि दी। कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स समेत कई नेताओं ने पुष्प अर्पित कर इस नेता को याद किया।
इनके अलावा एनएसयूआई की विवि इकाई ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर विवि परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली।
परिसर अध्यक्ष हुकम सिंह ने कहा कि राजवी गांधी ने 21वीं सदी के भारत का न केवल सपना देखा बल्कि उसे पूरा करने के लिए प्रयास भी किए। उन्होंने आईटी और उद्योगों में आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर देकर देश के विकास को एक नई दिशा दी।
इस मौके पर परिसर प्रभारी विनोद वर्मा, अशोक सिंघानिया, भूपेंद्र, जिला महासचिव विक्रम ठाकुर, सचिव बलविंद्र, रितु राज, मनोज, प्रवीण, दीपक, आदिति, जमशाद, रघुवीर, पंकज, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।