फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज की तीन प्रशिक्षु छात्राएं कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आईजीएमसी के सिस्टर निवेदिता गर्वनमेंट नर्सिंग कॉलेज में कोरोना संक्रमण फैल गया है। कॉलेज की तीन प्रशिक्षु छात्राएं कोरोना संक्रमित आ गई हैं। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीनों प्रशिक्षु छात्राओं को मशोबरा शिफ्ट कर दिया हैं। जबकि कांटेक्ट में आई प्रशिक्षुओं को सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज की तीनों प्रशिक्षु छात्राओं में कोरोना के लक्षण लग रहे थे। इसके बाद इनके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए थे। रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। प्रबंधन ने उन्हें कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट कर दिया है। जहां पर चिकित्सकों की निगरानी में इनका उपचार चल रहा है। हालांकि विभाग का कहना है कि इन्हें अस्पताल में ड्यूटी के लिए नहीं भेजा गया था। जिससे अन्य लोग चपेट में आने से बच गए हैं। इधर, कॉलेज में कांटेक्ट में आई अन्य प्रशिक्षु छात्राओं को एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। पहले भी कॉलेज की प्रशिक्षु छात्राएं पॉजिटिव आ गई थी। जिसके बाद विभाग को यहां पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। हालांकि नए नियमों के मुताबिक अब पांच या उससे ज्यादा आने पर स्वास्थ्य विभाग उक्त जगह को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाता है। फिलहाल तीनों के स्वास्थ्य में अभी सुधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें