बिलासपुर। जिले में कोरोना के 15 और नए मामले सामने आए हैं। वहीं सोमवार को 16 संक्त्रस्मितों ने कोरोना को मात दी है। बिलासपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 781 पहुंच गया है। घुमारवीं में पत्रकार का परिवार संक्रमित पाया गया है।
सीएमओ डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बरठीं से 36 वर्षीय व्यक्ति, अल्ट्राटेक बागा से 42 वर्षीय व्यक्ति, तनौड़ से 48 वर्षीय व्यक्ति, चकली से 77 वर्षीय व्यक्ति, अल्ट्राटेक से 42 वर्षीय महिला, गुग्गा मोहड़ा से 22 व्यक्ति, बरठीं से 78 वर्षीय व्यक्ति, दौलतपुर चौक से 24 वर्षीय व्यक्ति, बडोआ से 60 वर्षीय महिला, बरठीं से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, घुमारवीं से 21 वर्षीय युवती, खरोटा से 14 साल का बच्चा, बैरी रजादियां से 50 वर्षीय व्यक्ति, घुमारवीं से 47 वर्षीय व्यक्ति, घुमारवीं से 52 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। घुमारवीं से पत्रकार सहित चार संक्त्रस्मित पाए गए हैं। इनमें घुमारवीं उपमंडल के औहर गांव से 60 वर्षीय महिला, घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर एक बडडू के रहने वाले पत्रकार का पूरा परिवार ही पॉजिटिव आया है। इसमें पत्नी 47 साल, बेटी 21 साल व पत्रकार 52 वर्षीय पॉजिटिव आया है। बीएमओ अभिनित शर्मा ने पुष्टि की है।