इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कर्मचारियों का रिकॉर्ड खंगाला। मरीजों से भी स्वास्थ्य सेवाओं की लेकर बातचीत की।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्वास्थ्य सुविधा का औचक निरीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी सोमवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों का रिकॉर्ड खंगाला। मरीजों से भी स्वास्थ्य सेवाओं की लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक को मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अल्ट्रासाउंड करने की पेंडेंसी, एमआरआई की मरीजों को दी जाने वाले तारीख के बारे में पूछा। उन्होंने निर्देश दिए कि गंभीर मरीजों के तुरंत एमआरआई, सिटी स्कैन और एक्सरे हो। इन्हें उपचार करने को तारीखें न दी जाए।